मुज़फ्फरनगर: कुकड़ा पुलिस चौकी बनी रणभूमि, बेटे को बचाने पुलिस से भिड़ी रोती-बिलखती मां, मीडिया का कैमरा ऑन होते ही बदले खाकी के तेवर
कूकड़ा चौकी उस वक्त विवादों में घिर गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा ले जाने के दौरान उसकी मां पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई आरोपियों पर करने के बजाय उन्हीं पर दबाव बनाया और नाबालिग बच्चे के साथ भी मारपीट की गई। चौकी में हंगामे के वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बता रही है।