🚩 देहरादून में ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ का आयोजन, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए जनजातीय समाज को गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्तराखण्ड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। सरकार जनजातीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
#AadiGauravMahotsav2026 #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #TribalPrideDay #BirsaMunda #Dehradun #जनजातीयगौरवदिवस #उत्तराखंड
Dehradun, Dehradun | Nov 17, 2026