अररिया: अररिया में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 15 बैंचों में सुलहनी मामलों का होगा निपटारा
Araria, Araria | May 8, 2026 अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल शनिवार 9 मई को सुबह 10:30 बजे यह लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें आपसी समझौते के आधार पर सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकार की देखरेख में हो रही इस तैयारी के तहत 15 बैंचों का गठन किया गया है।