जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर मनाई राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की जन्मदिन पूर्व संध्या
चरवा (कौशाम्बी)। चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की जन्मदिन पूर्व संध्या सेवा कार्यों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच केक काटकर फल, मिठाई एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि प्रमोद तिवारी भारतीय राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया है। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक चुने जाना उनके प्रति जनता के विश्वास और लोकप्रिय