नवाबगंज: बाराबंकी में स्कूल जा रहे मासूम की सड़क पर थम गई जिंदगी, तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र की जान ली
बाराबंकी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे कक्षा 8 के छात्र की जान चली गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर साइकिल से स्कूल जा रहे 14 वर्षीय यशवर्धन तिवारी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।