झांसी: भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने तालपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में धरना देकर किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Dec 20, 2024 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने तथा इसका विरोध किए जाने पर लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।