पिपरा: हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड में शराब पीकर कार चला रहे युवक पर कार्रवाई, वाहन जब्त, जुर्माना वसूला
Pipra, Palamu | Jun 17, 2026 हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब के नशे में कार चला रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी फॉनक्स कार (जेएच01एफएक्स 4681) जब्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बुधवार के शाम 6:00 बजे जानकारी दिया।