लोहरदगा: सऊदी में लोहरदगा के युवक की मौत, पत्नी ने शव भारत लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
मानव तस्करी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र की नसीदा खातून ने अपने पति जाबिर अंसारी की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और शव को भारत न लौटाए जाने के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ने लोहरदगा डीसी डॉ कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी को लिखित आवेदन सौंप।