मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव का विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने किया भ्रमण। सोमवार को विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और विकास कार्यों पर चर्चा की। जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर।