राधानगर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग अपनी जमीन संबंधित समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से जमीन संबंधित तीन मामलों का निष्पादन किया गया।