ईमानदारी हो तो ऐसी! ❤️🙏 ऑटो में छूटा 70 हजार रुपये और जेवरों से भरा बैग, चालक ने थाने पहुंचाकर लौटाया
📍 जसवंतनगर: ग्राम नगला तौर निवासी 80 वर्षीय हरे लाल पाल अपनी 75 वर्षीय पत्नी सुहागा देवी के साथ बाजार से खरीदारी कर ऑटो से गुराऊ गांव स्थित दामाद के घर जा रहे थे। वहां उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया।
😟 बैग में 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे। बैग मिलने पर ऑटो चालक जसवंतनगर मीरखपुर पूठिया के ग्राम नगला जुला निवासी सतेंद्र यादव ने उसे अपने पास रखने के बजाय सीधे जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया।
👮 पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को बुलाकर बैग उनके सुपुर्द कराया। नकदी और जेवर सुरक्षित मिलने पर दंपती ने ऑटो चालक की ईमानदारी की जमकर सराहना की और पुलिस का भी आभार जताया।
❤️ ऐसी ईमानदारी को सलाम!
👇 आपके अनुसार आज के समय में ऐसी ईमानदारी कितनी बड़ी मिसाल है? कमेंट में जरूर बताएं।
#जसवंतनगर #इटावा #ईमानदारी #DPSChannel #उत्तरप्रदेश