जगदलपुर: कार चलाना सीख रही महिला ने एक के बाद एक 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक युवक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
गुरुवार शाम 6 बजे जिला न्यायालय के सामने कार चलाना सीख रही महिला ने अचानक कार से अपना नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी इस घटना में एक युवक भी घायल हो गया। महिला ने नयापारा मार्ग पर मोड़ पर गाड़ी रोकने वाले पैडल की जगह गति बढ़ाने वाले पैडल पर पैर दबाया।