मेहनगर: सरायमीर थाना क्षेत्र में पत्तल-दोना बिजनेस के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने ₹9,691 वापस कराया
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत मिली है । बीनापारा निवासी मुदब्बिर से ऑनलाइन फ्रॉडेस्टर ने पत्तल-दोना व्यवसाय में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ₹9,750 ठग लिए थे । पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई । शिकायत मिलते ही सरायमीर थाना की साइबर हेल्प डेस्क टीम हरकत में आ गई ।