अरवल: अमरा पंचायत में विकास शिविर का हुआ आयोजन, जॉब कार्ड का किया गया वितरण
Arwal, Arwal | Apr 19, 2025 सदर प्रखंड के अमरा पंचायत में शनिवार दोपहर 2:00 बजे विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस विकास शिविर में लाभार्थियों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमारी सुषमा तथा अंचलाधिकारी विजया कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार गरीब परिवार के लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है।