अरवल: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में समाहरणालय परिसर में बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग
Arwal, Arwal | Apr 19, 2025 शनिवार दोपहर 3:00 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विहिप व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।