दनियावां: फतुहा से इस्लामपुर जा रही मालगाड़ी सिगरीयावां स्टेशन के पास फाटक संख्या 11c पर अचानक रुकी
Daniawan, Patna | Jul 27, 2026 सोमवार को रेलवे महकमा में उसे समय हड़कंप मच गई ज़ब फतुहा से इस्लामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी एक रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक खड़ी हो गई है। यह मामला सिगरियावां स्टेशन के पास स्थित फाटक संख्या 11 सी की है। मालगाड़ी तकरीबन आधे घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही है। बताया जाता है कि रेलवे फाटक के पास लगी सिग्नल में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह घटना घटित हुई है।