ललितपुर: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए होमगार्ड जवान की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आए हुए होमगार्ड में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उक्त मामले में मृतक की परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में समय से उन्हें ऑक्सीजन न मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।