देवरी: धार्मिक स्थल तोड़फोड़ के विरोध में देवरी नगर बंद, हिंदू संगठनों ने ज्ञापन सौंपा
Deori, Sagar | Jan 6, 2025 सागर के बडा बाजार इलाके में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ मामले को विरोध में सोमवार को देवरी नगर के व्यापारियों दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान में बंद रख विरोध जताया। दोपहर 12:30 हिंदू संगठन व हिंदू समाज ने सहजपुर चौराहे से रैली निकाली जो नगर की मुख्य मार्ग से हुई सिविल लाइन चौराहा पहुंची, हिंदू संगठनों ने एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को सौपा।