देवरी: मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में संकट मोचन दुर्गा उत्सव समिति ने देवरी थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की
Deori, Sagar | Jan 5, 2025 संकट मोचन दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने रविवार दोपहर 3 बजे को एकत्रित होकर देवरी पुलिस थाने पहुंचकर एसपी के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उल्लेख किया है कि सागर शहर के के बड़ा बाजार इलाके मे एक धार्मिक मंदिर मे तोड़फोड़ करने वाले आसामाजिक तत्वों पर दंडात्मक कार्रवाई की। इस घटना से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई।