हरदोई: लखनऊ चुंगी के आवास पर हिंदू रक्षा समिति के संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने बताया 25 अगस्त को हिंदू रक्षा समिति का होगा प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2024 हिंदू रक्षा समिति के संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर आक्रोशित हिदू रक्षा समिति ने आगामी 25 अगस्त दिन रविवार को एक विशाल प्रदर्शन का आवाहन किया है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की घटना ने संपूर्ण विश्व में हिंदुओं को एक अजीब भय व आक्रोश से भर दिया।