सहारनपुर: राजस्व कर अधिकारी सुनील कुमार को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर अधिकारी सुनील कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सोमवार शाम 6:00 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार करने की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार यह रिश्वत सरदार मंजीत सिंह से ली जा रही थी।