बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने 1 अपराधकर्मी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने 01 अपराधकर्मी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि लाखों थाना को सूचना मिली कि शीतलरामपुर में 01 व्यक्ति द्वारा गोली फायर किया गया है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर संजीव कुमार को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.