होशंगाबाद नगर: पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हाल में आयोजित उड़ान समर कैंप के कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक
शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हॉल में आयोजित उड़ान समर कैंप के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। समर कैंप में सिवनीमालवा क्षेत्र के पारदी समुदाय के बच्चो व स्थानीय बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।