हुज़ूर: भोपाल में मप्र युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई
Huzur, Bhopal | Jun 30, 2026 भोपाल में मप्र युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। इस बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल हुए। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे को इस बैठक में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को जानकारी दी।