कैंपियरगंज: आनंदलोक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पीपीगंज के युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग की
गोरखपुर के आनंदलोक अस्पताल में गाल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन के बाद पीपीगंज निवासी अभिषेक मधेशिया की मौत से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने इसे चिकित्सकीय लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।