सांगानेर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का PCC में जन्मदिन मनाया गया, गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली ने काटा केक
जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।