छतरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा झांकिया रही आकर्षण का केंद्र
छतरपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर में भाजपा विधायक ललिता यादव के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई मेला ग्राउंड से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें विभिन्न प्रकार की मनमोहक और सजीव झांकियां शामिल रहीं।आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए गणेश जी की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।
विधायक ललिता यादव ने कहा कि वे क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर बीते कई वर्षों से लगातार इस यात्रा का आयोजन करती आ रही हैं। यात्रा का समापन बस स्टैंड पर हुआ, जहां बुंदेली कलाकारों द्वारा लोक गीत और पारंपरिक संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। शोभायात्रा में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 12, 2026