फतेहाबाद: फतेहाबाद में 2 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
फतेहाबाद पुलिस ने हिजरावा कला-नूरकी रोड टी-प्वाइंट से 2 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही है।