मड़िहान: राजगढ़ थाना पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता, 3 किलो 320 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दुबेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की वहां से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। अमित सोनकर निवासी राजगढ़ के पास 2 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद। व रूपेश मोर्य निवासी ग्राम दुबेपुर के पास 1 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ।