बिल्सी: खेत में मक्का सुखा रहे किसान ने कहा, सड़क पर मक्का नहीं सुखाना चाहिए, सड़कें चलने के लिए बनी हैं
Bilsi, Budaun | Jun 22, 2026 बिल्सी क्षेत्र में अक्सर सड़क पर मक्का डालकर सुखाई जा रही है। इसी बीच हैबतपुर के एक किसान ने अपनी मक्का अपने खेत में ही सूखने के लिए डाली है। किसान का कहना है, सड़के चलने के लिए बनी है, मक्का सुखाने के लिए नहीं। सड़क पर मक्का होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे किसान ने जानकारी दी।