गुना नगर: शास्त्री पार्क के बाहर स्वास्थ्य वैक्सीन लिफ्टर संघ ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल
गुना में स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने वाले वैक्सीन लिफ्टरों ने शास्त्री पार्क के बाहर हड़ताल शुरू कर दी है। वैक्सीन लिफ्टर संघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे वैक्सीन लिफ्टरों ने कहा कि संविदा नीति 2023 लागू करने एवं वेतन बढ़ोतरी की मांग पर हड़ताल की जा रही है। वह वर्षों से अल्प वेतन में काम करने को मजबूर हैं।