चायल: हडहार्ड मजरा काजू गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुराई
चरवा थाने के हडहार्ड मजरा काजू गांव में चोरों ने मंगलवार एक घर में सेंध लगाकर लाखो रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। परिवार के लोग बुधवार सुबह जागे तो कमरे का सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। पीड़ित ने थाने में देर शाम 6 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई, और पुलिस मामले की जांच मेंजुट गई है