उरई: उरई जिला परिषद चौराहे पर बस चालक और परिचालक के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, छीने पैसे और बैग
Orai, Jalaun | Apr 8, 2025 मंगलवार के दोपहर 3:00 बजे उरई कोतवाली पुलिस को बस चालक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, झांसी कानपुर रास्ते में चलने वाली रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ उरई की जिला परिषद चौराहे पर कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल किया और परिचालक के पास रखा बैग व पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।