उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र में खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन बीघा फसल जलकर हुई नष्ट
Orai, Jalaun | Apr 7, 2025 सोमवार की रात 8:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़र से जानकारी प्राप्त हुई, जहां किसान ने अपनी तीन बीघा गेहूं की फसल को काटकर खेत में रखा हुआ था, तभी अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई जिससे पूरी फसल जलने लगी, दमकल कर्मचारी सूचना पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।