धुर्वा सेक्टर 3 में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पूरे विधि विधान से किया गया होलिका दहन, काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और स्थानीय लोग भजन-कीर्तन, पूजा कर के साथ इसे मनाते हैं। बता दें कि धुर्वा सेक्टर 3 में पिछले कई वर्षों से होलिका दहन के आयोजन किया जाता रहा है।