डॉ. अंबेडकर नगर: कालाकुंड के ग्रामीण सड़क, पानी व बिजली संकट से परेशान, कलेक्टर के सामने रखी समस्या
महू तहसील के कालाकुंड गांव में शुक्रवार रात 10 बजे आयोजित ग्राम चौपाल ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का मंच बन गई। पंचायत परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर खुलकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा