कटनी नगर: कैलाश ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक से ₹4.36 लाख की चोरी
कोतवाली थाना अन्तर्गत जालपा वार्ड कैलाश ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 4 लाख 36 हजार रुपयो से भरा बैग चोरी कर लिया गया। जिसकी शिकायत ट्रक चालक शिवपाल सिंह निवासी अमानगंज ने आज मंगलवार सुबह 11:30 मिनट पर थाने पहुँच की है। पुलिस ट्रांसपोर्ट के आस-पास लगें सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।