कटनी नगर: माधव नगर थाने के समीप अनियंत्रित होकर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, एक बच्चे को आई मामूली चोट
माधव नगर थाने से चंद कदमो की दूरी पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में केंद्रीय विद्यालय के स्कूली बच्चे सवार थे। यह घटना आज मंगलवार दोपहर 2:50 मिनट पर घटित हुई। सूचना पर माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे घटनास्थल पहुँचे और स्कूली बच्चों को डॉयल 100 वाहन से उन्हें उनके घर छोड़ा गया।