कटनी नगर: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, चालक घायल, पिपरौध रोड पर हादसा
माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के पिपरौध रोड पर एक पिकप वाहन सामने से आ रहें पिकप वाहन को बचाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में पिकप चालक घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना आज सोमवार शाम 6:10 मिनट पर घटित हुई।