देवघर: सड़क दुर्घटना में हुई व्यक्ति की मौत की जानकारी लेने बिहार पुलिस पहुंची देवघर
लगभग 15 दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस शनिवार शाम 4:00 बजे देवघर पहुंची। टीम ने स्थानीय ओपी प्रभारी से मुलाकात कर घटना से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई ।बताया गया कि मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों को स्पष्ट करने के लिए बिहार पुलिस ने देवघर पुलिस से सहयोग मांगा है ।