सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दावा, बंगाल और तमिलनाडु में BJP का सफाया, महिला आरक्षण पर फैला रहे झूठ
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बुधवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “खड़गे साहब ने अपने बयान दिए, और उन्होंने चीज़ें साफ़ कर दी हैं…बाकी मुझे ज़्यादा नहीं पता।” बंगाल और तमिलनाडु चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया, “BJP का सफाया हो जाएगा…पूरे देश में नैरेटिव बन रहा है।