14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए जा रहे एच.पी.वी वैक्सीन का शुभारंभ। भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक खरे द्वारा किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर 9 बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। सरकार द्वारा यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की उम्र की बीच की बालिकाओं को निशुल्क लगाया जा रहा है।