हुज़ूर: MP में अब चलेगी लू, आंधी-बारिश थमेगी, रतलाम में दिन का तापमान 44°C पर पहुंचा
Huzur, Bhopal | May 10, 2026 एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेजगर्मी पड़ेगी। IMD (मौसम केंद्र ) ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।