बांका: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बच्चों ने किया डॉक्टरों का सम्मान, सदर अस्पताल में भावुक कार्यक्रम आयोजित
Banka, Banka | Jul 1, 2026 राष्ट्रीय चिकिसक दिवस के अवसर पर स्थानीय डीएवी स्कूल के बच्चों ने सदर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को सम्मानित किया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षकों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां एक सादे लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का सच्चा सेवक बताया।