मदनपुर: कर्मडीह मोड़ पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 130 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक किया ज़ब्त
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को सुबह 130 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ग्राम कर्मडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर लदे शराब को जब्त किया। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल