Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

यमुनानगर विधायक यमुनानगर घनश्यामदास अरोड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुनानगर में विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक और सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में सम्मलित हुए। #WorldEnvironmentDay #Yamunanagar #PlantationDrive #GreenInitiative #EnvironmentProtection #EVRally #RotaryClub #PlasticFree #HaryanaNews #AKNewsHaryana

MORE NEWS

यमुनानगर, 6 अगस्त- उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे तथा आपत्तियों के निपटान व नोटिस फेस की प्रक्रिया से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों को अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत प्राप्त सभी दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ नेट-2.0 के माध्यम से पूर्णत: डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद उसका एक यूनिक रेफरेंस नंबर तैयार होता है तथा संबंधित आवेदन ईआरओ-नेट संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के समक्ष उपलब्ध हो जाता है।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे तथा आपत्तियों हेतु निम्न अनुसार फार्म निर्धारित किये गये हैं, फार्म नंबर 6 डैक्लारेशन के साथ- नई वोट हेतु आवेदन, फार्म नंबर-7 मतदाता सूची से नाम विलोपित करने बारे आवेदन, फार्म नंबर-8 मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु आवेदन फार्म नंबर-6ए अप्रवासी भारतीय अपनी नई वोट हेतु इस प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक की अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा निर्धारित की गई विशेष कैम्प की तिथियों को आम जनता की सुविधा हेतु शनिवार व रविवार को प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों के समयबद्ध निपटान व प्रगति बारे रिपोर्ट सीधे आयोग को भिजवाने हेतु मण्डल आयुक्त अम्बाला को इस जिला हेतु मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची पर्यवेक्षक द्वारा इस संबंध में जिला में तीन दौरे किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच/नोटिस फेस के दौरान होगा। दावे तथा आपत्तियों के निपटान की अवधि 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 की अवधि में होगा तथा तृतीय दौरा कार्यक्रम बी.एल.ओज द्वारा मतदाता सूचियों की वर्किंग कॉपी की पड़ताल, सप्लीमेंट की प्रिंटिंग व मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के दौरान अर्थात 28 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्य उपस्थित होवें। इसके अतिरिक्त सभी ऐसे पात्र युवाओं जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है वे भी फार्म नम्बर-6 में नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बंधित बी.एल.ओ के पास प्रस्तुत करें ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके । उन्होंने कहा कि लोग हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, चुनाव तहसीलदार प्रशांत कुमार सहित विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार उपस्थित रहें।

यमुनानगर, 6 अगस्त- उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे तथा आपत्तियों के निपटान व नोटिस फेस की प्रक्रिया से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों को अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत प्राप्त सभी दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ नेट-2.0 के माध्यम से पूर्णत: डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद उसका एक यूनिक रेफरेंस नंबर तैयार होता है तथा संबंधित आवेदन ईआरओ-नेट संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के समक्ष उपलब्ध हो जाता है। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे तथा आपत्तियों हेतु निम्न अनुसार फार्म निर्धारित किये गये हैं, फार्म नंबर 6 डैक्लारेशन के साथ- नई वोट हेतु आवेदन, फार्म नंबर-7 मतदाता सूची से नाम विलोपित करने बारे आवेदन, फार्म नंबर-8 मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु आवेदन फार्म नंबर-6ए अप्रवासी भारतीय अपनी नई वोट हेतु इस प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक की अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा निर्धारित की गई विशेष कैम्प की तिथियों को आम जनता की सुविधा हेतु शनिवार व रविवार को प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों के समयबद्ध निपटान व प्रगति बारे रिपोर्ट सीधे आयोग को भिजवाने हेतु मण्डल आयुक्त अम्बाला को इस जिला हेतु मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची पर्यवेक्षक द्वारा इस संबंध में जिला में तीन दौरे किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच/नोटिस फेस के दौरान होगा। दावे तथा आपत्तियों के निपटान की अवधि 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 की अवधि में होगा तथा तृतीय दौरा कार्यक्रम बी.एल.ओज द्वारा मतदाता सूचियों की वर्किंग कॉपी की पड़ताल, सप्लीमेंट की प्रिंटिंग व मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के दौरान अर्थात 28 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्य उपस्थित होवें। इसके अतिरिक्त सभी ऐसे पात्र युवाओं जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है वे भी फार्म नम्बर-6 में नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बंधित बी.एल.ओ के पास प्रस्तुत करें ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके । उन्होंने कहा कि लोग हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, चुनाव तहसीलदार प्रशांत कुमार सहित विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार उपस्थित रहें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 6, 2026

जय हो बागड़ वाले की।

जय हो बागड़ वाले की।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 6, 2026

मुख्य सिपाही देशराज एवं मुख्य सिपाही विनोद सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

– पदोन्नति को जिम्मेदारियों में वृद्धि बताते हुए एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का किया आह्वान

फतेहाबाद, 06 अगस्त। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो:  पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान होती है। इसी क्रम में मुख्य सिपाही पद से पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बने देशराज एवं विनोद को *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने अपने कार्यालय में स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के लिए गर्व और सम्मान का अवसर होने के साथ-साथ नई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
      एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पद का अपना महत्व है और प्रत्येक अधिकारी की कार्यशैली, व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की सकारात्मक छवि और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान है तथा उन्हें विश्वास है कि सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद भविष्य में भी पूरी लगन और पेशेवर दक्षता के साथ विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
      पदोन्नति के अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभावना के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा और विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
       इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य सिपाही देशराज एवं मुख्य सिपाही विनोद सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं – पदोन्नति को जिम्मेदारियों में वृद्धि बताते हुए एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का किया आह्वान फतेहाबाद, 06 अगस्त। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान होती है। इसी क्रम में मुख्य सिपाही पद से पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बने देशराज एवं विनोद को *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने अपने कार्यालय में स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के लिए गर्व और सम्मान का अवसर होने के साथ-साथ नई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पद का अपना महत्व है और प्रत्येक अधिकारी की कार्यशैली, व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की सकारात्मक छवि और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान है तथा उन्हें विश्वास है कि सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद भविष्य में भी पूरी लगन और पेशेवर दक्षता के साथ विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। पदोन्नति के अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभावना के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा और विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सहायक उपनिरीक्षक देशराज एवं विनोद को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 6, 2026