लंभुआ: शिवगढ़ से कांवरियों का जत्था रवाना, बाबा विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को शिवगढ़ बाजार से सैकड़ों कांवड़िए हरिहरपुर शिव मंदिर होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। केसरिया वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं का जत्था कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकला। स्थानीय शिवगढ़ सगरा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।