श्रीगंगानगर वार्ड नंबर 1 के आजाद नगर में अंडरब्रिज बनवाने के लिए 7 जनवरी 2026 को आजाद नगर वासियों द्वारा बसपा नेता देवकरण नायक के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा।इसको लेकर आजाद नगर में मंगलवार शाम 5:00 बजे बैठक की गई।इस दौरान बताया गया राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के वक्त अंडर ब्रिज को लेकर 7.25 करोड रुपए का बजट भी पास हुआ।