सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए संयुक्त आदिवासी मोर्चा की बैठक
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में संयुक्त आदिवासी मोर्चा के बैनर तले शनिवार को दोपहर 3:00 बजे विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई ।जहां पर बताया गया की 9 अगस्त को धूमधाम से कार्यक्रम होगी, जहां पर राज्य के मंत्रियों को बुलाया जाएगा। इसके अलावे आदिवासी मैट्रिक तथा इंटर के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित करते हुए सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम होंगे।