आगरा: आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कलेक्ट्रेट में किया नामांकन
Agra, Agra | Apr 15, 2024 आगरा की सुरक्षित लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन किया है। आगरा में तीसरे चरण में चुनाव होगा इसी को लेकर एसपी सिंह बघेल ने वाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग कर नामांकन किया। इस दौरान विधायक धर्मपाल सिंह,विधायक जीएस धर्मेश,विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अन्य नेता गण मौजूद रहे।